तूफान से प्रभावित केला किसानों को मिले बीमा लाभ:बुरहानपुर में कृषि परिषद ने की बच्चों की फीस माफी की भी मांग

तूफान से प्रभावित केला किसानों को मिले बीमा लाभ:बुरहानपुर में कृषि परिषद ने की बच्चों की फीस माफी की भी मांग

बुरहानपुर जिले में पिछले सप्ताह आए आंधी-तूफान से केला फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर मराठा सेवा संघ की कृषि परिषद ने बुरहानपुर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ को मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें केला फसल पर बीमा योजना का लाभ देने और प्रभावित किसानों के बच्चों की स्कूल-कॉलेज फीस माफ करने की मांग की गई। मराठा सेवा संघ कृषि परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश मोहन पाटील ने बताया कि जिले के किसानों को मुख्यमंत्री विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केले का एक पौधा लगाने में 100 से 150 रुपये का खर्च आता है, जबकि खाद, बीज और दवाइयां कई गुना महंगी हो चुकी हैं। पाटील ने मांग की कि केला फसल का मुआवजा 4 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया जाए, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके और वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने से बचें। उन्होंने अगले दो सालों का किसानों का बिजली बिल माफ करने और बैंकों के नियमित चल रहे कर्ज भी माफ करने की अपील की, क्योंकि किसान अब कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। संघ ने यह भी मांग की कि वीबी जी राम जी योजना के तहत मजदूरों से खेत के काम जैसे निंदाई, गुड़ाई और बक्खर आदि कराए जाएं। इसके अतिरिक्त, आंधी-तूफान से प्रभावित केला किसानों के बच्चों की स्कूल और कॉलेज की फीस माफ की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *