कटिहार में मुखिया पर कुल्हाड़ी-चाकू से वार:वार्ड सदस्य पर सहयोगियों संग मिलकर हमला करने का आरोप, बबलू मंडल गिरफ्तार

कटिहार में मुखिया पर कुल्हाड़ी-चाकू से वार:वार्ड सदस्य पर सहयोगियों संग मिलकर हमला करने का आरोप, बबलू मंडल गिरफ्तार

कटिहार के समेली प्रखंड की मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि पंचायत के वार्ड संख्या-3 के वार्ड सदस्य बबलू मंडल और उसके सहयोगियों ने उन पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला किया। यह घटना पोठिया थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान वार्ड सदस्य बबलू मंडल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुखिया राजकुमार भारती पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वार्ड सदस्य बबलू मंडल को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस, बिहार पुलिस के जवान और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वार्ड सदस्य बबलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी वार्ड सदस्य का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस घटना को लेकर पंचायत के ग्रामीणों और मुखिया के परिजनों में रोष व्याप्त है। वहीं समेली प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। कटिहार के समेली प्रखंड की मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि पंचायत के वार्ड संख्या-3 के वार्ड सदस्य बबलू मंडल और उसके सहयोगियों ने उन पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला किया। यह घटना पोठिया थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान वार्ड सदस्य बबलू मंडल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुखिया राजकुमार भारती पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वार्ड सदस्य बबलू मंडल को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस, बिहार पुलिस के जवान और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वार्ड सदस्य बबलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी वार्ड सदस्य का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस घटना को लेकर पंचायत के ग्रामीणों और मुखिया के परिजनों में रोष व्याप्त है। वहीं समेली प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *