SP Reaction on Azamgarh Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आजमगढ़, गाजीपुर या गाजियाबाद हर तरफ महिलाओं को परेशान किया जा रहा है, हत्याएं हो रही हैं और तिहरे हत्याकांड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है और यह दावा कर रही है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
खबर अपडेट की जा रही है…

