Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर सामने आ गया है। रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।

देशभक्ति तो याद है… पर देश नहीं

इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म की टैगलाइन ही है, “देशभक्ति तो याद है… पर देश नहीं।” इससे साफ पता चलता है कि कहानी में हंसी-मजाक, गफलत और जबरदस्त एक्शन की भरमार देखने को मिलेगी। फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए कौशिक ने किया है।

इसे भी पढ़ें: एक बार शादी के बेहद करीब पहुंचकर क्यों पीछे हट गई थीं Shurti Haasan? खुद खोल दिए सारे राज

पाकिस्तानी जासूस की खोई याददाश्त, खुद को समझा भारतीय अफसर

फिल्म की कहानी बिलाल नाम के एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका रोल आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। एक जोरदार धमाके में बिलाल की याददाश्त चली जाती है। होश में आने के बाद उसे गलतफहमी हो जाती है कि वह भारत का काउंटर-टेररिज्म ऑफिसर है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिलाल खुद को कट्टर देशभक्त भारतीय अफसर मानकर मिशन पर जुट जाता है। वहीं दूसरी तरफ, उसके पाकिस्तानी अफसर सिर पकड़कर परेशान हैं कि आखिर उनके सबसे खास जासूस का दिमाग किस पटरी पर चला गया है। सारा अली खान फिल्म में एक सीटीएस अफसर के रोल में आयुष्मान को टक्कर देती दिख रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड की कैंची से बची सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, 25 सितंबर को होगी रिलीज

मुकुल देव की आखिरी फिल्म

फिल्म में आयुष्मान और सारा के साथ-साथ राहुल बोस, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, राम कपूर, सुहैल नय्यर और गुलशन ग्रोवर भी खास किरदारों में हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी फिल्म भी होगी, जिनका मई 2025 में निधन हो गया था। ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *