वाराणसी में ऑटो चालक की हत्या:पेपर काटने वाले ब्लेड से काट दिया गला, आरोपी युवक गिरफ्तार

वाराणसी में ऑटो चालक की हत्या:पेपर काटने वाले ब्लेड से काट दिया गला, आरोपी युवक गिरफ्तार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा सुंदरपुर इलाके में ऑटो चालक और एक युवक के बीच हुई कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने चलते ऑटो में पेपर काटने वाले ब्लेड से गले पर हमला कर दिया। ऑटो चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चितईपुर समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी क्राइम सरवण टी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 2 तस्वीरें देखिए… पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस बीच, नेवादा सुंदरपुर का रहने वाला विष्णु पुत्र छेदी लाल नामक युवक मौके से पकड़ा गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। यह स्पष्ट किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। गाड़ी मालिक का नाम महेश यादव पुत्र राम दुलार यादव जो निवासी अशोक बिहार कालोनी बताया जा रहा हैं। लेकिन अभी उससे भी संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस घर का पता लग रही है, यह भी पता लग रही है कि गाड़ी कौन चला रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *