फतुहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक घायल:गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर, मौजीपुर मोड़ के हादसा

फतुहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक घायल:गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर, मौजीपुर मोड़ के हादसा

पटना जिले के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर मोड़ के समीप मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मोसीमपुर गांव निवासी गौतम कुमार पुत्र सिद्धनाथ चौबे अपना ऑटो लेकर फतुहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मौजीपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गौतम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल गौतम कुमार का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पटना जिले के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर मोड़ के समीप मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मोसीमपुर गांव निवासी गौतम कुमार पुत्र सिद्धनाथ चौबे अपना ऑटो लेकर फतुहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मौजीपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गौतम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल गौतम कुमार का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *