फर्स्टAC में 78 वर्षीय बुजुर्ग की चूहे ने कुतरी नाक:सफाई की शिकायत के बाद भी नहीं हुआ पेस्ट कंट्रोल, इंदौर में करवाया उपचार
एसी कोच में आरामदायक और सुरक्षित सफर की उम्मीद लेकर ट्रेन में सवार 78 वर्षीय बुजुर्ग यात्री के साथ ऐसी घटना हो गई, जिसने रेलवे की साफ-सफाई और चूहा नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में रात को सो रहे बुजुर्ग की नाक पर चूहे ने काट लिया।…

