मुजफ्फरपुर में 17 जनवरी तक स्कूलों का समय बदला:सुबह 10 बजे से पहले कक्षाएं रहेगी बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
मुजफ्फरपुर में लगातार पड़ रही ठंड और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। शीतलहर से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। सभी…


