महानदी तट पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती:धमतरी में दूसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
छत्तीसगढ़ के धमतरी में महानदी तट स्थित रुद्रेश्वर घाट पर दूसरे सोमवार को भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। काशी की तर्ज पर आयोजित इस आरती में पंडितों ने विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान आतिशबाजी के साथ ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंज उठे, जिससे देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।…

