खड़गे के मंच शुद्धिकरण पर कटिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन:भाजपा कार्यकर्ताओं पर संविधान की मूल भावना के उल्लंघन का आरोप
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कटिहार में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद चौक पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इसकी अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में…

