गुरुग्राम में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला:ड्राइवर ने कार रोकी और तेजी से कूदकर बचाई जान, देर रात कटारिया चौक के पास हादसा
गुरुग्राम में सेक्टर-14 के पास सिग्नेचर टावर से माता रोड की तरफ जा रही एक सीएनजी कार में कटारिया चौक के नजदीक अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग की लपटें उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई। उसने तुरंत कार रोकी और नीचे कूद गया। इस वजह से उसकी जान बाल-बाल बच गई।…

