बांका में सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी कटाई:4 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, सभी फरार; वारंट की तैयारी
बांका जिले के ओढ़नी डैम ओपी थाना क्षेत्र में बिहार सशस्त्र पुलिस-10 (BAP-10) के मुख्यालय निर्माण के लिए आवंटित सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी कटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। अनुसंधान के दौरान प्रिंस कंस्ट्रक्शन के संवेदक लालधारी यादव, ओंकार यादव, मुंशी धनैश्वर…

