दिल्ली के जाफराबाद में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई, प्लेस्कूल के 4 कर्मचारियों पर केस दर्ज
दिल्ली के जाफराबाद इलाके के एक प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य, एक शिक्षिका और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, किशोर…

