Australia vs Bangladesh 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत बेहद ही रोमांचक अंदाज में हुई है। इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 13 अगस्त से डार्विन में खेला जा रहा है। जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम की कमर तोड़कर रख दी है। मेजबान टीम ने पहले सेशन में महज 74 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। दूसरे सेशन में 129 के स्कोर पर उसका पांचवां विकेट गिरा।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन पहले ही सेशन में गंवाए चार विकेट
पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, बांग्लादेशी गेंदबाजी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उनके निर्णय को जल्द ही गलत साबित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका महज 45 के स्कोर पर जेक जेक वेदराल्ड के रूप में लगा। वह सिर्फ 23 रन के निजी स्कोर पर हसन महमूद का शिकार बने। इसके बाद पहले ही सेशन में ट्रैविस हेड (22), मार्नस लाबुशेन (1) और कैमरून ग्रीन (13) भी पवेलियन लौट गए। इस तरह पहले दिन पहले ही सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 74 के स्कार पर अपने चार विकेट गंवा दिए।
129 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी
दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 129 पर ही पहुंचा था कि इबादत हुसैन ने एलेक्स कैरी (13) को पवेलियन भेजा दिया। फिर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका 152 के स्कोर पर ब्यू वेबस्टर के रूप में लगा। वह सिर्फ 12 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने। इस तरह पहले ही दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। अब तक बांग्लादेश के लिए हसन महमूद, तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन 2-2 विकेट ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद और इबादत हुसैन।



BANGLADESH ROCK AUSTRALIA IN THE OPENING SESSION! 

Australia’s decision to bat first after winning the toss proves costly!
The hosts crumble to 74/4 at Lunch as Bangladesh take complete control of the first session.