रानियां में मेडिकल स्टोर में चोरी का प्रयास:युवक ने 10 मिनट तक की कोशिश, ताला ना टूटा वापस लौटा, CCTV में कैद हुआ

रानियां में मेडिकल स्टोर में चोरी का प्रयास:युवक ने 10 मिनट तक की कोशिश, ताला ना टूटा वापस लौटा, CCTV में कैद हुआ

सिरसा जिले में रानियां के गांव केहरवाला में मुख्य बस स्टैंड पर स्थित बाबा मूंगानाथ मेडिकल स्टोर पर चोरी का प्रयास किया गया। यह घटना मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे हुई, जिसमें एक युवक ने लगभग 10 मिनट तक दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक ने अपना चेहरा कपड़े से पूरी तरह ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। उसने काफी देर तक मेडिकल स्टोर के शटर पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ताला नहीं टूटा।
मेडिकल स्टोर के संचालक अंकित निवासी केहरवाला ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें चोरी के प्रयास की पूरी घटना सामने आई। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए जीवननगर चौकी को सूचित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *