सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में अंचलाधिकारी (सीओ) शुभम वर्मा के सरकारी आवास में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष ने जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक युवक सीओ शुभम वर्मा के सरकारी आवास परिसर में घुस गया। उसने वहां लगी पानी की मोटर खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान सीओ की पत्नी की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाया। आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी पूरी गतिविधि आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई घटना के बाद सीओ शुभम वर्मा ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरनाथ कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू की और मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखन टोला निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र रोमित कुमार उर्फ ‘हड्डी’ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके पास से चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही शुक्रवार को आरोपी को सहरसा न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर इलाके में चोरों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस की इस मुस्तैदी को सराहनीय कदम मान रहे हैं। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में अंचलाधिकारी (सीओ) शुभम वर्मा के सरकारी आवास में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष ने जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक युवक सीओ शुभम वर्मा के सरकारी आवास परिसर में घुस गया। उसने वहां लगी पानी की मोटर खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान सीओ की पत्नी की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाया। आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी पूरी गतिविधि आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई घटना के बाद सीओ शुभम वर्मा ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरनाथ कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू की और मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखन टोला निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र रोमित कुमार उर्फ ‘हड्डी’ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके पास से चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही शुक्रवार को आरोपी को सहरसा न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर इलाके में चोरों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस की इस मुस्तैदी को सराहनीय कदम मान रहे हैं।


