Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza

    Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza

    गैंगस्टर से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के बेटे उमर को ले जा रहे पुलिस वाहनों के पीछे कथित रूप से चल रहे 28 वाहनों के मालिकों के खिलाफ टोल नाके का अवरोधक तोड़ने और बिना शुल्क दिए नवाबगंज टोल प्लाजा पार करने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक जय प्रकाश यादव की शिकायत पर अपराह्न करीब डेढ़ बजे प्राथमिकी दर्ज की गयी।

    इसे भी पढ़ें: PM Modi के वादे के बाद भी Jammu Kashmir को राज्य का दर्जा न मिलने से निराश हैं उमर अब्दुल्ला

    पुलिस ने बताया कि वाहनों की पहचान उनके पंजीकरण नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार, वाहनों में सवार लोगों की पहचान करने और बकाया टोल शुल्क वसूलने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत के अनुसार, घटना शनिवार अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर हुई, जब उमर को उसके छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुलिस हिरासत में प्रयागराज लाया जा रहा था।

    शिकायत में कहा गया है कि उमर को ले जा रहे सरकारी वाहनों के टोल बूथ संख्या-3 से गुजरने के बाद करीब 25 से 30 निजी वाहन उनके पीछे चल पड़े। शिकायत में कहा गया है ये निजी वाहन कथित तौर पर उमर के समर्थकों के थे। आरोप है कि इन वाहनों के चालकों ने ‘बूम बैरियर’ तोड़ दिया और टोल शुल्क का भुगतान किए बिना तेजी से वहां से निकल गए।

    इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra Suspended | भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, 11 अगस्त तक अलर्ट जारी, सीएम उमर अब्दुल्ला ने की धैर्य रखने की अपील

    टोल प्रबंधन ने बिना शुल्क दिए वाहनों के गुजरने के कारण आर्थिक नुकसान होने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस वाहनों और उनमें शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज तथा वाहन पंजीकरण नंबरों की जांच कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *