ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

‘बिग बॉस 13’ से अपनी पहचान बनाने वाले आसिम रियाज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। आसिम ने शो के नए सीजन को लेकर तंज कसते हुए इसे फ्लॉप बताया है।

आसिम रियाज ने क्या लिखा?

आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर ‘बिग बॉस 20’ पर निशाना साधा। हालांकि, पोस्ट वायरल होने के बाद आसिम ने इसे डिलीट कर दिया।

लेकिन पोस्ट डिलीट करने के बावजूद उनका कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। यूजर्स ने आसिम के इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “भाई जागा और उसने तथ्य बोलने का फैसला किया।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अरे भाई इतना सच नहीं कहना होता है।”

इसे भी पढ़ें: Mahhi Vij की Bigg Boss 20 में एंट्री से भड़कीं Sana Makbul, बोलीं- अब दुनिया देखेगी असली रंग

लगातार विवादों में हैं आसिम रियाज

आसिम रियाज पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और ‘बिग बॉस’ फेम हिमांशी खुराना के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। हिमांशी के कुछ दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए आसिम ने कहा था कि उन्होंने किसी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की।

इसके बाद आसिम रियाज ने पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा था। वहीं, बाद में उनका नाम विशाल आदित्य सिंह के साथ विवाद को लेकर भी सामने आया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी हुई और उन्होंने पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर तंज कसे।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh ने तोड़ा Singham और ’83’ का रिकार्ड, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, ₹100 Crore Club में एंट्री

बिग बॉस 20 पर आसिम के कमेंट की चर्चा

आसिम रियाज खुद ‘बिग बॉस’ के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ को लेकर उनका यह कमेंट सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। अब देखना होगा कि शो का नया सीजन शुरू होने के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *