नागोया, तीन अक्टूबर भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में अपने हमवतन शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। नीरज ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में धीरज को 29-26, 27-28, 28-29, 30-28, 29-28 से हराया। इस तरह से वह तरुणदीप राय के बाद एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए।इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज सेमीफाइनल में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ली वू सेओक से 3-7 से हार गए, जबकि नीरज को अंतिम चार के मैच में जापान के तीरंदाज जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार का सामना करना पड़ा। धीरज ने क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के अमीरखोन सादिकोव को 6-2 (29-27, 29-27, 28-28, 28-28) से, जबकि नीरज ने भूटान के लाम दोरजी को 7-1 (26-20, 27-24, 26-26, 28-27) से पराजित किया था। इसके साथ ही भारत ने तीरंदाजी में अपने अभियान का समापन पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ किया।पुरूष टीम वर्ग में धीरज और नीरज कल रजत पदक जीते थे।
नागोया, तीन अक्टूबर भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में अपने हमवतन शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। नीरज ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में धीरज को 29-26, 27-28, 28-29, 30-28, 29-28 से हराया। इस तरह से वह तरुणदीप राय के बाद एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए।
इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज सेमीफाइनल में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ली वू सेओक से 3-7 से हार गए, जबकि नीरज को अंतिम चार के मैच में जापान के तीरंदाज जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार का सामना करना पड़ा। धीरज ने क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के अमीरखोन सादिकोव को 6-2 (29-27, 29-27, 28-28, 28-28) से, जबकि नीरज ने भूटान के लाम दोरजी को 7-1 (26-20, 27-24, 26-26, 28-27) से पराजित किया था। इसके साथ ही भारत ने तीरंदाजी में अपने अभियान का समापन पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ किया।
पुरूष टीम वर्ग में धीरज और नीरज कल रजत पदक जीते थे।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

