निशिन, एक अक्टूबर ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को पुरूष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 169 रन बनाये। स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत ने सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी टीम में हैं लेकिन बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया।तेज गेंदबाजी का जिम्मा सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर रहेगा। श्रीलंका ने भी भारतीय बल्लेबाजों के लिये फिरकी का जाल बुना और कुछ हद तक कामयाब भी रहे। सूर्यवंशी और ईशान की पारियों के बिना भारत का स्कोर काफी कम रहता।धूप खिलने के कारण आज दोनों टीमें इन खेलों में पहली बार मैदान पर उतरी। पावरप्ले में गेंद काफी टर्न ले रही थी जिससे साबित हो गया कि स्पिनरों का दबदबा रहेगा। श्रीलंका ने तेज गेंदबाजों से दो ही ओवर डलवाये।अभिषेक (तीन गेंद में सात रन) ने श्रीलंका के कप्तान साहन अराछिगे को छक्का लगाया लेकिन उसके बाद ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट थर्डमैन पर कैच दे बैठे। सैमसन ने नौ गेंद में सात रन बनाये और स्पिनर थारिंडु रत्नायके की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। तीन ओवर स्पिनरों से कराने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को चौथे ओवर में गेंद सौंपी गई।सूर्यवंशी ने उन्हें लगातार चौके जड़कर दबाव में ला दिया। थारिंडु के तीसरे ओवर में सूर्यवंशी ने उन्हें लांग आन पर छक्का लगाया। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 58 रन था।15 वर्ष के सूर्यवंशी को अराछिगे ने शॉर्ट थर्डमैन पर लपकवाकर पवेलियन भेजा। कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल बीच के ओवरों में आउट हो गए जिससे रनगति धीमी पड़ी। ईशान ने हालांकि चार चौकों और चार छक्कों की अपनी पारी के दम पर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
निशिन, एक अक्टूबर ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को पुरूष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 169 रन बनाये। स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत ने सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी टीम में हैं लेकिन बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया।
तेज गेंदबाजी का जिम्मा सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर रहेगा। श्रीलंका ने भी भारतीय बल्लेबाजों के लिये फिरकी का जाल बुना और कुछ हद तक कामयाब भी रहे। सूर्यवंशी और ईशान की पारियों के बिना भारत का स्कोर काफी कम रहता।
धूप खिलने के कारण आज दोनों टीमें इन खेलों में पहली बार मैदान पर उतरी। पावरप्ले में गेंद काफी टर्न ले रही थी जिससे साबित हो गया कि स्पिनरों का दबदबा रहेगा। श्रीलंका ने तेज गेंदबाजों से दो ही ओवर डलवाये।
अभिषेक (तीन गेंद में सात रन) ने श्रीलंका के कप्तान साहन अराछिगे को छक्का लगाया लेकिन उसके बाद ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट थर्डमैन पर कैच दे बैठे। सैमसन ने नौ गेंद में सात रन बनाये और स्पिनर थारिंडु रत्नायके की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। तीन ओवर स्पिनरों से कराने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को चौथे ओवर में गेंद सौंपी गई।
सूर्यवंशी ने उन्हें लगातार चौके जड़कर दबाव में ला दिया। थारिंडु के तीसरे ओवर में सूर्यवंशी ने उन्हें लांग आन पर छक्का लगाया। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 58 रन था।
15 वर्ष के सूर्यवंशी को अराछिगे ने शॉर्ट थर्डमैन पर लपकवाकर पवेलियन भेजा। कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल बीच के ओवरों में आउट हो गए जिससे रनगति धीमी पड़ी। ईशान ने हालांकि चार चौकों और चार छक्कों की अपनी पारी के दम पर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

