भारत के सचिन सिवाच ने जॉर्डन के मोहम्मद अदनान अबू जाजेह पर कड़े मुकाबले में जीत हासिल करके एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सचिन को पहले दौर में बाई मिली थी। जाजेह के खिलाफ उन्होंने आक्रामक शुरुआत करते हुए कई पंच मारे।इसके बाद मुकाबला जल्द ही रणनीतिक हो गया, क्योंकि दोनों मुक्केबाज जवाबी हमले करना चाहते थे। भारतीय मुक्केबाज ने तीन अंक से पहला राउंड जीता। दूसरे राउंड में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रही जिसमें दोनों मुक्केबाज मुक्के जड़ने के लिए इंतजार करते रहे।जाजेह ने पिछड़ने के बाद आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन सचिन ने भी पलटवार करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सचिन ने दूसरा राउंड 4-1 से जीता। जाजेह अंतिम राउंड में अधिक आक्रामक हो गए और ताबड़तोड़ मुक्के बरसाने लगे, लेकिन सचिन डटे रहे और मुक्कों का जवाब देते रहे।सचिन पर आखिर थकान हावी होती दिख रही थी। जाजेह ने इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उनके प्रयासों को सफल नहीं होने दिया। सचिन अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।वह क्वार्टरफाइनल में जापान के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शुनसुके कितामोतो से भिड़ेंगे। दिन में बाद में पिछले एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में अपना अभियान शुरू करेंगी।
भारत के सचिन सिवाच ने जॉर्डन के मोहम्मद अदनान अबू जाजेह पर कड़े मुकाबले में जीत हासिल करके एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सचिन को पहले दौर में बाई मिली थी। जाजेह के खिलाफ उन्होंने आक्रामक शुरुआत करते हुए कई पंच मारे।
इसके बाद मुकाबला जल्द ही रणनीतिक हो गया, क्योंकि दोनों मुक्केबाज जवाबी हमले करना चाहते थे। भारतीय मुक्केबाज ने तीन अंक से पहला राउंड जीता। दूसरे राउंड में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रही जिसमें दोनों मुक्केबाज मुक्के जड़ने के लिए इंतजार करते रहे।
जाजेह ने पिछड़ने के बाद आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन सचिन ने भी पलटवार करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सचिन ने दूसरा राउंड 4-1 से जीता। जाजेह अंतिम राउंड में अधिक आक्रामक हो गए और ताबड़तोड़ मुक्के बरसाने लगे, लेकिन सचिन डटे रहे और मुक्कों का जवाब देते रहे।
सचिन पर आखिर थकान हावी होती दिख रही थी। जाजेह ने इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उनके प्रयासों को सफल नहीं होने दिया। सचिन अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
वह क्वार्टरफाइनल में जापान के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शुनसुके कितामोतो से भिड़ेंगे। दिन में बाद में पिछले एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में अपना अभियान शुरू करेंगी।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

