Asian Games 2026 Medal Tally: भारत की बेटियों ने गोल्ड जीतकर बदल दी एशियन गेम्स मेडल टेबल की तस्वीर, लगाई सीधे 9 स्थानों की छलांग

Asian Games 2026 Medal Tally: भारत की बेटियों ने गोल्ड जीतकर बदल दी एशियन गेम्स मेडल टेबल की तस्वीर, लगाई सीधे 9 स्थानों की छलांग

Asian Games 2026 Medal Tally: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतकर सभी भारतीयों का सीना गर्व से चोड़ा कर दिया है। इस जीत के साथ ही भारत मेडल टेबल में 9 स्‍थानों की छलांग लगाते हुए 17वें से सीधे 8वें पायदान पर पहुंच गया है। 

India in Asian Games 2026 Medal Table: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत की झोली में पहला गोल्‍ड मेडल डालकर सभी भारतीयों का सीना गर्व से चोड़ा कर दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 147 रन से बड़ी जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। इस गोल्‍ड के साथ ही भारत ने मेडल टेबल में तस्‍वीर को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। भारत 9 स्‍थानों की छलांग लगाते हुए 17वें से सीधे 8वें पायदान पर पहुंच गया है।

कल तक 12वें स्‍थान पर था भारत

बता दें कि सोमवार तक भारत 4 सिल्‍वर और 2 ब्रॉन्‍ज के साथ 12वें स्‍थान पर था। लेकिन, मंगलवार को वह 17वें स्‍थान पर पहुंच गया। इसी बीच भारत की बेटियों ने महिला क्रिकेट इवेंट में गोल्‍ड जीतकर भारत की टॉप-10 में एंट्री करा दी। अब भारत एक गोल्‍ड, चार सिल्‍वर और दो ब्रॉन्‍ज के साथ 8वें स्‍थान पर पहुंच गया है।

2026 एशियन गेम्स की मेडल टैली

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
1 चीन 27 10 5 42
2 जापान 8 12 13 33
3 दक्षिण कोरिया 5 4 15 24
4 कजाकिस्तान 5 1 5 11
5 थाईलैंड 4 1 0 5
6 हांगकांग, चीन 2 4 4 10
7 ताजिकिस्तान 2 0 1 3
8 भारत 1 4 2 7
9 उज्बेकिस्तान 1 4 1 6
10 चीनी ताइपे 1 3 5 9

स्‍मृति मंधाना ने खेली 45 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी

एशियन गेम्‍स के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने एक बार फिर विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके बाद मंधाना 45 गेंदों पर 79 रन की विस्‍फोटक पारी खेली। वहीं, ऋचा घोष ने 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाते हुए भारत के स्‍कोर को 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया। श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी, कविशा दिल्हारी और चामुंडी प्रबोदा 1-1 विकेट लिया।

सिर्फ 69 के स्‍कोर पर सिमटी श्रीलंका

भारत के 217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, तो विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिल्हारी ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3, शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *