India Shooting Events At Asian Games 2026: डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेंस इंडिविजुअल इवेंट में मेडल जीतने से चूक गई हैं।
India Shooting Events At Asian Games 2026: डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेंस इंडिविजुअल इवेंट में मेडल जीतने से चूक गई हैं। फाइनल में उन्होंने शानदार शुरुआत किया लेकिन बीच के कुछ शॉट में वह सही निशाना नहीं लगा पाई। आखिरी राउंड्स की शूटिंग में उन्होंने पोडियम फिनिश करने की कोशिश की लेकिन 5वें स्थान पर रहीं।
बीच के राउंड्स में हुई चूक
10 मीटर पिस्टल वूमेंस इंडिविजुअल के क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहीं और उम्मीद की जा रही थी कि वह कम से कम मेडल तो जीत लेंगी। मनु भाकर ने फाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की, लेकिन बीच के राउंड में कुछ खराब शॉट सीरीज की वजह से वह मेडल की रेस से बाहर हो गईं थी। हालांकि, अपने आखिरी शॉट्स सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की और मेडल का दांवा पेश किया। अपने आखिरी शॉट से पहले वह तीसरे स्थान पर आ गई थीं लेकिन अंतिम खराब शॉट की वजह से वह पांचवें स्थान पर खिसक गईं और उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा।
10m एयर पिस्टल वूमेंस फाइनल का रिजल्ट
- चो गाउन – 246.3
- शेन यियाओ – 241.3
- जियांग रानशिन – 221.1
- चेंग येन-चिंग – 200.7
- मनु भाकर – 181.1
साउथ कोरिया की चो गाउन ने टूर्नामेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। साउथ कोरिया की चो गाउन ने एशियाई गेम्स रिकॉर्ड भी दर्ज किया और कुल 246.3 का स्कोर किया। चीन की शेन यियाओ ने 241.3 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं, चीन की ही जियांग रानशिन ने 221.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
Sports – Patrika | CMS

