Asian Games 2026 से पहले जापान से होगा भारत का मुकाबला, BCCI ने किया ऐतिहासिक T20I मैच का ऐलान

Asian Games 2026 से पहले जापान से होगा भारत का मुकाबला, BCCI ने किया ऐतिहासिक T20I मैच का ऐलान

India vs Japan: डिप्लोमैटिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर 22 सितंबर को भारत का सामना जापान से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस एकमात्र मैच की आधिकारिक घोषणा एक्‍स पर पोस्‍ट के माध्‍यम से की है। 

India vs Japan One T20I: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को एकमात्र T20I मैच की घोषणा की है, ताकि दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह मनाई जा सके। टोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले के विजेता को सुजुकी कप दिया जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगी।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी ये जानकारी

बीसीसीआई ने शुक्रवार अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर पोस्‍ट करते हुए बताया कि भारत 22 सितंबर को जापान के साथ पुरुषों का एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा। यह जापान और भारत के डिप्लोमैटिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह पर होगा। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्‍साहित है। जब भारत और जापान की पुरुष टीमें जापान में एक खास टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए सामने आएंगी। यह क्रिकेट के लिए एक अहम पल है, क्योंकि यह भारतीय टीम को एक नई जगह पर ले जाता है और जापान और पूर्वी एशिया में इस खेल को ज्‍यादा लोगों तक पहुंचाने का मौका देता है।

भारत और जापान के बीच खेल सहयोग और लेन-देन को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि ये मैच ‘स्पोर्ट 75’ के लॉन्च का प्रतीक है, जो जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक समझौते की पहल है। इसका मकसद भारत और जापान के बीच खेल सहयोग और लेन-देन को बढ़ाना देना है।

एशियन गेम्‍स 2026 की तैयारियों के लिए मिलेगा ज्‍यादा समय

जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच का मतलब है कि भारतीय टीम 22 सितंबर से पहले ही जापान पहुंच जाएगी। जहां भारतीय प्‍लेयर्स को खुद को परिस्थितयों के हिसाब से ढलने का ज्‍यादा मौका मिलेगा, क्‍योंकि इसके बाद यही टीम जापान में एशियन गेम्स 2026 में हिस्‍सा लेगी। इस मेगा इवेंट में भारत अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल से करेगा। बता दें कि एशियन गेम्‍स में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *