Asian Games 2026: भारत को अबतक 7 मेडल, बुधवार को इतिहास रचेंगी मीराबाई चानू!

Asian Games 2026: भारत को अबतक 7 मेडल, बुधवार को इतिहास रचेंगी मीराबाई चानू!

मंगलवार को आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को गोल्ड मेडल मैच में 147 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता और डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर अपना खिताब बरकरार रखा। क्रिकेट में मिले गोल्ड मेडल के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 7 हो गई, जिनमें से 5 मेडल (4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़) शूटिंग से मिले।लक्ष्य सेन ने वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की जिसकी मदद से भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने क्वार्टरफाइनल में मेजबान जापान को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में पदक पक्का कर दिया। भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में थाईलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की लेकिन भारतीय पुरुष टीम दक्षिण कोरिया से हारकर बाहर हो गई। इलावेनिल और पार्थ मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे जिससे निशानेबाजी में भारत को स्वर्ण का इंतजार लंबा हो रहा है। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने मंगलवार को नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को सर्वसम्मति से 5-0 के फैसले से हराकर एशियाई खेल 2026 के अगले दौर में प्रवेश किया।बुधवार के अहम मुकाबलेबुधवार को भारत अपने एशियाई खेल 2026 के शेड्यूल में सात पक्के मेडल इवेंट्स के साथ उतरेगा और क्वालिफिकेशन के ज़रिए कई और इवेंट्स जुड़ने की संभावना भी है, लेकिन मेडल जीतने की कोशिशों के केंद्र में मीराबाई चानू होंगी। चानू ने दो बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया है, लेकिन कोई मेडल नहीं जीता। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। पुरुषों और महिलाओं की स्कीट टीमें क्वालिफ़िकेशन के तीसरे और आखिरी दिन को पूरा करेंगी। साथ ही, फ़ुआद मिर्ज़ा, अर्जन सिंह नागरा और आशीष लिमये इवेंटिंग क्रॉस-कंट्री फ़ेज़ में हिस्सा लेंगे।  

मंगलवार को आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को गोल्ड मेडल मैच में 147 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता और डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर अपना खिताब बरकरार रखा। क्रिकेट में मिले गोल्ड मेडल के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 7 हो गई, जिनमें से 5 मेडल (4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़) शूटिंग से मिले।

लक्ष्य सेन ने वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की जिसकी मदद से भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने क्वार्टरफाइनल में मेजबान जापान को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में पदक पक्का कर दिया। भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में थाईलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की लेकिन भारतीय पुरुष टीम दक्षिण कोरिया से हारकर बाहर हो गई। इलावेनिल और पार्थ मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे जिससे निशानेबाजी में भारत को स्वर्ण का इंतजार लंबा हो रहा है। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने मंगलवार को नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को सर्वसम्मति से 5-0 के फैसले से हराकर एशियाई खेल 2026 के अगले दौर में प्रवेश किया।

बुधवार के अहम मुकाबले
बुधवार को भारत अपने एशियाई खेल 2026 के शेड्यूल में सात पक्के मेडल इवेंट्स के साथ उतरेगा और क्वालिफिकेशन के ज़रिए कई और इवेंट्स जुड़ने की संभावना भी है, लेकिन मेडल जीतने की कोशिशों के केंद्र में मीराबाई चानू होंगी। चानू ने दो बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया है, लेकिन कोई मेडल नहीं जीता। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। पुरुषों और महिलाओं की स्कीट टीमें क्वालिफ़िकेशन के तीसरे और आखिरी दिन को पूरा करेंगी। साथ ही, फ़ुआद मिर्ज़ा, अर्जन सिंह नागरा और आशीष लिमये इवेंटिंग क्रॉस-कंट्री फ़ेज़ में हिस्सा लेंगे।
 

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *