Asian Games 2026: भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी नहीं, तो किसके हाथों लिए गोल्‍ड मेडल? जानें मंच पर कौन-कौन रहा मौजूद

Asian Games 2026: भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी नहीं, तो किसके हाथों लिए गोल्‍ड मेडल? जानें मंच पर कौन-कौन रहा मौजूद

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्‍लेयर्स को एशियन क्रिकेट काउंसिल प्रमुख मोहसिन के हाथों गोल्‍ड मेडल नहीं दिए गए हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिर मेडल सेरेमनी के दौरान मंच पर कौन-कौन मौजूद था? 

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट इवेंट के फाइनल में अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका को हराकर गोल्‍ड मेडल जीतती है, तो किसके हाथों मेडल दिए जाएंगे। फाइनल के दौरान मैच से ज्‍यादा सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि अगर फिर से एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्‍तान क्रिकेट प्रमुख मोहसिन नकवी मेडल देते हैं, तो हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस बार इनकार नहीं कर पाएगी। आखिर खिताबी मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया को किसके हाथों मेडल दिए गए? आइये आपको बताते हैं।

जानें किसके हाथों भारतीय टीम को मिले मेडल

भारतीय फैंस ने उस समय चैन की सांस ली होगी, जब उन्‍होंने भारतीय प्‍लेयर्स में गोल्‍ड मेडल देखें होंगे, लेकिन ये मेडल उन्‍हें विवादित एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों नहीं, बल्कि विनोद कुमार तिवारी (OCA) मेंबर, शिवा केशवन (विंटर ओलंपियन इंडिया) और तैयब इकराम (इंटरनेशनल हॉकी प्रेसिडेंट-पाकिस्तान) के हाथों दिए गए।

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम नकवी के हाथों नहीं ली थी ट्रॉफी

ज्ञात हो कि हाल ही में दुबई में आयोजित विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था, जो एसीसी अध्‍यक्ष होने के साथ पीसीबी के प्रमुख और पाकिस्‍तान सरकार में मंत्री भी हैं। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का यह फैसला ठीक वैसा ही था, जैसा पिछले साल मेंस एशिया कप का खिताब जीतने के बाद सूर्यकुमार एंड कंपनी ने किया था।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के मेडल सेरेमनी को लेकर नियम

बता दें कि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के नियमों के तहत एथलीटों को पोडियम पर मेडल सेरेमनी में शामिल होना जरूरी है। सेरेमनी के दौरान कोई भी विरोध या राजनीतिक प्रदर्शन ओसीए के नियमों का उल्लंघन माना जाता है। नियमों का उल्लंघन करने पर डिसिप्लिनरी एक्शन लिया जाता है। ऐसे में अगर एसीसी चीफ मोहसिन नकवी मेडल सेरेमनी में शामिल होते, तो भारतीय महिला टीम को मजबूरी में उनके हाथ से मेडल लेने पड़ सकते थे।

एक नजर मैच पर

बता दें कि भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला करते हुए स्‍मृति मंधाना के अर्धशतक के दम पर स्‍कोर बोर्ड पर 216 रन लगाए। इसके जवाब में श्री लंका की टीम महज 69 के स्‍कोर पर ढेर हो गई और भारत ने 147 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *