Asian Games 2026: भारतीय एथलीटों ने 4×400 मीटर रिले में रचा इतिहास, बेटों ने जीता ब्रॉन्‍ज तो बेटियों ने देश को जिताया छठा गोल्‍ड

Asian Games 2026: भारतीय एथलीटों ने 4×400 मीटर रिले में रचा इतिहास, बेटों ने जीता ब्रॉन्‍ज तो बेटियों ने देश को जिताया छठा गोल्‍ड

Asian Games 2026: किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3:29.69 का समय लेकर महिलाओं की 4x400m रिले में बहरीन और चीन को पीछे छोड़ते हुए गोल्‍ड मेडल जीता है। वहीं, पुरुषों के 4x400m रिले इवेंट में धर्मवीर, मनु, जय कुमार और विशाल ने 3:01.61 का समय निकालते ब्रॉन्‍ज मेडल जीता है। 

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में भारतीय एथलीटों ने 4×400 मीटर रिले रेस में इतिहास रच दिया है। किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3:29.69 का समय लेकर महिलाओं की 4x400m रिले में गोल्‍ड मेडल जीता है। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों ने बहरीन और चीन को पछाड़ा है। यह एशियन गेम्‍स में भारत का छठा गोल्‍ड है। इसके अगले ही पुरुषों के 4x400m रिले इवेंट में भारतीय एथलीटों ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता है। विशाल टीके ने एंकर लेग में थाईलैंड के जोशुआ एटकिंसन को हराकर ब्रॉन्ज़ जिताया है। इस टीम में धर्मवीर, मनु, जय कुमार और विशाल ने 3:01.61 का समय निकालते हुए जापान और कतर के बाद तीसरा स्थान हासिल किया है।

एथलेटिक्स में खत्‍म हुआ गोल्ड मेडल का सूखा

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आखिरकार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल के सूखे को खत्‍म कर दिया। जब महिलाओं की 4×400 मीटर रिले टीम ने मंगलवार को यादगार जीत हासिल की। यह इन गेम्स में एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड है। इस जीत के साथ विथ्या रामराज का यादगार एशियन गेम्स कैंपेन भी पूरा हुआ, जिन्होंने 2026 गेम्स में अपना तीसरा मेडल जीता। विथ्या ने इससे पहले मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में भारत को सिल्वर जिताने में मदद की थी और फिर महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था, जहां उन्‍होंने 54.75 सेकंड का समय निकालते हुए पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था।

गुलवीर की मेडल हैट्रिक

बता दें कि मंगलवार को भारत के एथलेटिक्स अभियान में महिलाओं की रिले के सेंटर स्टेज पर आने से पहले ही मेडल आ चुके थे। पूजा ने महिलाओं की हाई जंप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, जबकि गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। गुलवीर ने 13:32.75 का टाइम निकाला। इससे पहले वह 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीत चुके थे। इस तरह उन्‍होंने एशियन गेम्‍स में अपने पदकों की हैट्रिक पूरी की।

इन्‍होंने किया निराश

मंगलवार को अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज में मेडल से चूकने के बाद पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल रेस में शामिल नहीं हुए। महिलाओं की हैमर थ्रो में अनुष्का यादव और तान्या चौधरी भी फाइनल में थीं, लेकिन मेडल नहीं जीत पाईं। तान्या ने 63.35 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अनुष्का ने 64.56 के बेस्ट प्रयास के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *