Asian Games 2026, India Women Table Tennis: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने सिंगापुर और इंडोनेशिया के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी।
Women’s Table Tennis at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के वूमेन्स टेबल टेनिस टीम इवेंट के ग्रुप E में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने इससे पहले सिंगापुर को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया था, तो वहीं इंडोनेशिया के खिलाफ एकतरफा 3-0 से जीत दर्ज की थी। सोमवार की सुबह भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर अपना अजेय अभियान बरकरार रखा। पहले गेम में जहां सुतिर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया, तो वहीं दूसरे गेम में सिंध्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराया। इसके बाद फातिमा खान के खिलाफ श्रीजा अकूला ने शानदार जीत हासिल की और तीनों गेम जीतकर 3-0 से मुकाबला तो जीता ही, साथ ही भारतीय टीम को भी 3-0 से जीत दिला दी।
22 सितंबर को राउंड ऑफ 16 का मैच
अब भारतीय टीम राउंड ऑफ 16 का मुकाबला 22 सितंबर को खेलेगी। ग्रुप ए से जहां इंडिया और सिंगापुर ने राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया है, तो वहीं ग्रुप ए से हांगकांग, थाइलैंड और ग्रुप डी से नॉर्थ कोरिया और चीनी ताइपे राउंड ऑफ 16 में पहुंची हैं। ग्रुप सी से साउथ कोरिया ने सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। जबकि मालदीव को राउंड ऑफ 16 में जगह मिली है। वहीं जापान सीधे क्वार्टर फाइनल पहुंच गया है, तो वहीं मंगोलिया को राउंड ऑफ 16 में जगह मिली है। इसके अलावा चीन भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुका है और नेपाल ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है।
24 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच
वूमेंस टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 4 टीमों को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है। हालांकि ये टीमें अपने अपने ग्रुप्स की टॉपर रहीं। जबकी इन्हीं ग्रुप्स से 4 टीमों के राउंड ऑफ 16 में जगह मिली है। E और F से 2-2 टीमें राउंड ऑफ 16 में पहुंची हैं। राउंड ऑफ 16 में ही 8 टीमें खेलेंगी, जहां जीतने वाली टीमें चीनी ताइपे, चीन, जापाल और साउथ कोरिया से भिड़ेंगी। क्वार्टरफाइनल मुकाबले 22 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि 24 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच होगा।
Sports – Patrika | CMS


India dominate Pakistan in the first Indo-Pak clash at Asian Games 2026! 