Asian Games 2026, Mixed Doubles: एशियन गेम्स 2026 में भारत की दिया चितले और मनुश शाह की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टरफाइनल में हांगकांग की जोड़ी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
India Table Tennis at Asian Games 2026: दिया चितले और मनुश शाह ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के क्वार्टरफाइनल में हांगकांग की वोंग चुन टिंग और डू होई केम की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और साथ ही ब्रॉन्ज मेडल भी पक्का कर लिया। 4 गेम तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 3-1 से जीत हासिल की। पहला गेम दिया चितले और मनुश शाह ने जीता, लेकिन दूसरे गेम में कांटे की टक्कर के बाद भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अगले दोनों गेम आसानी से जीतकर भारतीय जोड़ी ने इतिहास रच दिया और एशियन गेम्स 2026 में टेबल टेनिस का पहला मेडल कन्फर्म कर लिया।
सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी से मुकाबला
दिया चितले और मनुश शाह की जोड़ी ने पहले मुकाबले के पहले गेम को 11-0 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे मुकाबले में वह शुरुआत में पीछे गए, लेकिन शानदार वापसी कर दी। टाई-ब्रेकर तक चले इस गेम को आखिरकार हांगकांग की जोड़ी ने 15-13 से जीत लिया। लेकिन तीसरे गेम में एक बार फिर से भारतीय जोड़ी ने वापसी की और आसानी से 11-9 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। चौथे गेम का नतीजा भी भारत के पक्ष में रहा और 11-5 से मुकाबला जीतकर 3-1 से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अब भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां उसका सामना चीनी जोड़ी चुकिन वांग और यिंगशा सुन से होगा। यह मुकाबला आज शाम 7:15 बजे शुरू होगा।

हरमीत-यशस्विनी ने किया निराश
दूसरी ओर, हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपडे की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में टेबल पर उतरी, जहां उन्हें चीन की लिंग शिडोंग और कियान मैन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी तीन गेम तक चले मुकाबले में एक भी गेम नहीं जीत सकी और 3-0 से मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
इसके अलावा, आज के खेलों में बात करें तो 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में भारत की कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा, स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर मिक्स्ड डबल्स का मेडल कंफर्म कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस की जोड़ी को आसानी से 11-3, 11-5 से हरा दिया।
Sports – Patrika | CMS


MANUSH SHAH & DIYA CHITALE INTO SEMIFINALS, MEDAL ASSURED FOR INDIA! 

3-1 to reach Mixed Doubles SF at Asian Games.
India’s 2nd-ever Asian Games medal in Mixed Doubles.