Asian Games 2026, Oman vs Hong Kong: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में ओमान ने हांगकांग को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस मुकाबले के बाद अब क्वार्टरफाइनल की रेस भी रोमांचक हो गई है।
Oman vs Hong Kong Highlights: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट (Asian Games 2026 Men’s Cricket Tournament) के तीसरे मुकाबले में ओमान ने हांगकांग को 41 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। दुनिया की 24वें नंबर की टीम हांगकांग ने 19वें नंबर की ओमान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग (Hong Kong China Cricket Team) ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। जवाब में ओमान (Oman Cricket Team) की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 80 रन बना सकी। इस मैच के रिजल्ट के बाद ग्रुप B में क्वार्टरफाइनल की रेस और रोमांचक हो गई है।
रोमांचक हुई क्वार्टरफाइनल की रेस
पहले मुकाबले में मलेशिया ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में हराया था, जिसकी वजह से उसका नेट रन रेट -2.95 हो गया है। हालांकि अब हांगकांग ने बड़ी जीत हासिल कर लिया है। दूसरी ओर ग्रुप ए में अफगानिस्तान ने पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ जीत हासिल की थी और उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। दोनों ग्रुप से सिर्फ दो-दो टीमें ही क्वार्टर फाइनल पहुंचेंगी, जबकि एक-एक टीम बाहर हो जाएगी। क्वार्टर फाइनल में इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें पहले ही जगह बना चुकी हैं।
इस मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 11 रन पर दो विकेट गिर गए। लेकिन इसके बाद बाबर हयात और हफीज खान ने मिलकर बेहतरीन साझेदारी की और टीम को 10 ओवर तक दूसरा कोई और झटका नहीं लगने दिया। बाबर हयात 23 रन बनाकर आउट हुए, तो हफीज खान 33 रन बनाकर लौटे। इसके बाद शिव माथुर ने 12, शाहिद वसीम ने 2 और कप्तान यासीन मुर्तजा ने 18 रन की पारी खेली, तो एहसान खान ने 16 रन बनाए, जिससे टीम 120 के पार पहुंचने में सफल रही।
7वें विकेट के लिए अटूट साझेदारी
122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 19 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। 38 रन तक तो ओमान की आधी टीम ढेर हो गई। 46 रन पर ओमान ने छठा विकेट गंवा और उसके बाद उसे कोई और झटका नहीं लगा लेकिन टीम सिर्फ 80 रन के स्कोर तक पहुंच सकी और 41 रन से मुकाबला हार गई।कप्तान सुफियान महमूद और अब्दुल जलील के बीच 7वें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई, जो टीम की सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। हालांकि दोनों बल्लेबाज मिलकर टीम को जीत नहीं दिला सके।
Sports – Patrika | CMS



