Asian Champions Trophy: पाकिस्तान हॉकी टीम का भारत आने से इनकार, AHF से की यह मांग

Asian Champions Trophy: पाकिस्तान हॉकी टीम का भारत आने से इनकार, AHF से की यह मांग

Pakistan Hockey Federation ने Asian Champions Trophy 2026 के मैच भारत से बाहर कराने या पाकिस्तान के मुकाबले तटस्थ स्थल पर आयोजित करने की मांग की है। जानें पूरा मामला। 

Pakistan Asian Champions Trophy 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच खेलों को लेकर एक बार स्थिति फिर उलझती नजर आ रही है। दरअसल, पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने 2026 पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थल को भारत से बाहर करने की मांग की है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपने सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर कराने का विकल्प भी दिया है। PHF अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह मांग दोनों देशों के बीच मौजूदा संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए की गई है

भारत के खिलाफ खेलने से नहीं है इनकार

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भारत समेत सभी टीमों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। मोहिउद्दीन अहमद वानी ने कहा कि पाकिस्तान खेल को राजनीति से अलग रखने के सिद्धांत में विश्वास करता है। उन्होंने AHF से प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने की अपील की है। PHF का कहना है कि तटस्थ स्थल पर मैच होने से पाकिस्तान टूर्नामेंट में पूरी तरह हिस्सा ले सकेगा।

पंजाब में होना है आयोजन

पंजाब को एशियन चैंपियन ट्रॉफी की मजेबानी मिली है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होना है। टूर्नामेंट के लीग चरण के मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल के लिए मुकाबले मोहाली में होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 1 नवंबर को जालंधर में प्रस्तावित है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पुष्टि की थी कि पाकिस्तान टूर्नामेंट के लिए भारत आएगा। हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रकाशित उस बयान को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान की टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

छह टीमें लेंगी हिस्सा

टूर्नामेंट में गत चैंपियन भारत के अलावा पाकिस्तान, मलेशिया, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के हिस्सा लेने की उम्मीद है। AHF के ताजा अनुरोध के बाद अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि अब AHF को पाकिस्तान के प्रस्ताव पर फैसला करना है। बता दें कि पाकिस्तान इससे पहले 2025 में भारत में आयोजित FIH पुरुष जूनियर विश्व कप से भी हट गया था। यह टूर्नामेंट चेन्नई और मदुरै में खेला गया था। पाकिस्तान की जगह बाद में ओमान को शामिल किया गया था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *