Asia Cup और Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, फातिमा सना को सौंपी कमान

Asia Cup और Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, फातिमा सना को सौंपी कमान

Pakistan Women’s Squad: महिला एशिया कप और एशियन गेम्‍स के लिए पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की सीनियर महिला चयन समिति ने पाकिस्‍तान टीम की घोषणा कर दी है। फातिमा सना दोनों टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी। सिलेक्टर्स ने 15 सदस्‍यों वाली टीम घोषित की है, जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 28 अगस्त से दुबई में शुरू होने वाले आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्‍तान अपने अभियान का आगाज एक सितंबर को करेगी।

सादिया इकबाल की भी वापसी

बता दें कि फातिमा सना ने बर्मिंघम फीनिक्स के साथ अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज को छोड़ दिया था। उनके साथ ही टीम में सादिया इकबाल की भी वापसी हुई है, जो श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं थीं।

विमेंस एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा ज़फ़र, इमान नसीर, इमान फातिमा, गुल फिरोज़ा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेट कीपर), नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल ज़ुल्फ़िकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

आलिया रियाज़, तस्मिया रुबाब और हुमना बिलाल की एशियन गेम्स में होगी एंट्री

बता दें कि सादिया इकबाल, वहीदा अख्तर और नजीहा अल्वी सितंबर में जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह आलिया रियाज़, तस्मिया रुबाब और हुमना बिलाल एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल होंगी। अनुभवी पेसर डायना बेग को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली और उनका नाम रिजर्व की लिस्ट से भी गायब है।

25 अगस्त तक लाहौर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में होगा कैंप

पाकिस्‍तान की टीम रविवार से 25 अगस्त तक लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में 10 दिन के कैंप में हिस्सा लेगी। पाकिस्तान की टीम 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपना एशिया कप अभियान शुरू करेगा, जिसका सामना वे 17 सितंबर को एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में फिर से करेंगे।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

फातिम सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, इमान नसीर, इमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेट कीपर), नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन और उम्म-ए-हानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *