फफक- फफककर रोई थी आशा भोसले की पोती, अब दादी की मौत के बाद किया ये पोस्ट

फफक- फफककर रोई थी आशा भोसले की पोती, अब दादी की मौत के बाद किया ये पोस्ट

Zanai Bhosle On Asha Bhsole Death: सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी यादें और उनकी विरासत उनके परिवार और फैंस के दिलों में हमेशा बसी रहेगी। 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। 11 अप्रैल को अचानक उन्हें अस्पताल लेकर आया गया था, जहां उन्हें ICU में रखा गया था। पहले खबर थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन उनकी पोती जनाई ने सभी खबरों पर विराम लगाया और बताया कि दादी को सीने में इंफेक्शन की वजह से एडमिट कराया गया है, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया और सोमवार को जब राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई हुई, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई। लेकिन इस पूरे माहौल में जो सबसे ज्यादा टूटी हुई नजर आईं, वो थीं आशा ताई की लाडली पोती जनाई भोसले।

आशा भोसले को पोती जनाई ने किया याद (Zanai Bhosle Post Asha Bhsole Death)

अंतिम संस्कार के दौरान जनाई अपनी दादी के पार्थिव शरीर के पास बेसुध होकर बस केवल रो रही थीं। दादी के साथ उनका रिश्ता सिर्फ खून का नहीं, बल्कि एक गहरी दोस्ती और रूहानी जुड़ाव का था। परिवार और शुभचिंतक उन्हें सांत्वना दे रहे थे, लेकिन जनाई के लिए यह घाव इतना गहरा है कि शब्द भी कम पड़ रहे थे। दादी को मुखाग्नि दिए जाने के बाद, देर रात जनाई ने सोशल मीडिया पर अपने दिल का हाल बयां किया, उन्होंने रोते हुए दादी के लिए जो लिखा उससे किसी की भी आंखें नम हो जाएं।

Zanai Bhosle Post Asha Bhsole Death

जनाई ने लोगों का किया शुक्रिया अदा (Zanai Bhosle Instagram)

जनाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंतिम संस्कार की एक धुंधली तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “मेरे अंदर भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। फिलहाल मैं कुछ भी कह पाने या लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं। लेकिन एक बात जो मुझे कहनी है, वह यह कि आज जिस तरह से लोगों ने उन्हें विदा किया, उन्हें जो सम्मान और प्यार दिया, वह देख कर मेरा दिल भर आया। मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। वह इस आदर की हकदार थीं।” उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी दादी ऊपर से यह सारा प्यार देख रही होंगी और मुस्कुरा रही होंगी।

Zanai Bhosle Instagram

‘अलविदा माय लव’ (Zanai Bhosle Emotional Post Grandmother Asha Bhosle Death)

एक अन्य पोस्ट में जनाई ने आशा जी के साथ अपनी एक बेहद प्यारी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अलविदा माय लव… मेरी जिंदगी का प्यार।” जनाई ने पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी दादी को लेकर बहुत पजेसिव हैं और उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं कर सकतीं। उन्होंने अपनी दादी से हमेशा साथ रहने का वादा लिया था, लेकिन आज वक्त ने उन्हें उसी डर के सामने लाकर खड़ा कर दिया जिससे वह हमेशा भागती थीं।

दादी की विरासत को बढ़ाएंगी आगे

जनाई न केवल दिखने में अपनी दादी की परछाई हैं, बल्कि वह उनके नक्शेकदम पर भी चल रही हैं। जनाई एक बेहतरीन सिंगर हैं और पिछले साल उनका गाना ‘केहंदी है’ काफी चर्चा में रहा था। खुद आशा जी ने अपनी पोती के टैलेंट की तारीफ की थी। अब जनाई जल्द ही फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू भी करने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *