बैकुंठपुर | केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी। डीईओ कार्यालय के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित है।


