APJ Abdul Kalam Jayanti: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज 95वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। डॉ. कलाम अपने सरल स्वभाव, मेहनत और युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने के लिए भी याद किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी जयंती पर सोशल मीडिया पर फोटो या विशेज पोस्ट करना चाहते हैं या दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को प्रेरणादायक संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए APJ Abdul Kalam Birthday Wishes, स्टेटस और कोट्स शेयर कर सकते हैं।
डॉ. कलाम की जयंती पर पोस्ट करें ये Abdul Kalam Birthday Wishes
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। उनके विचार हमें बड़े सपने देखने, मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहें।
- मिसाइल मैन डॉ. कलाम की जयंती पर यही संकल्प लें कि हम अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करेंगे और कभी हार नहीं मानेंगे। डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
- महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन। उनका जीवन देश सेवा, ज्ञान और सादगी की मिसाल है।
- डॉ. कलाम की जयंती पर संकल्प लें कि हम सीखना कभी बंद नहीं करेंगे और अपने ज्ञान का इस्तेमाल समाज और देश की भलाई के लिए करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन
- जिनके विचारों ने लाखों युवाओं को नई दिशा दी, उन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर नमन। उनका प्रेरणादायक जीवन हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
डॉ. कलाम की जयंती पर शेयर करें APJ Abdul Kalam Birthday Status
- बड़े सपने देखिए, मेहनत कीजिए और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहिए। डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें नमन।
- सच्ची सफलता मेहनत, लगन और सीखते रहने की आदत से मिलती है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लें।
- महान वैज्ञानिक, प्रेरणादायक शिक्षक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन।
- सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी हैं। डॉ. कलाम का जीवन हमें यही सीख देता है।
- डॉ. कलाम की जयंती पर खुद से वादा करें कि हर दिन कुछ नया सीखेंगे और अपने देश के विकास में योगदान देंगे।
डॉ. कलाम की जयंती पर पढ़ें APJ Abdul Kalam Birthday Quotes
- “हालात जैसे भी हों, सीखना बंद न करें”
- “सीखने और सिखाने का सिलसिला जारी रखें”
- “पद बड़ा हो जाए, तो भी जमीन से जुड़े रहें”
- “अपनी सफलता को दूसरों के काम आने दें”
- “एक नाकामी को अपनी पहचान न बनने दें”
डॉ. कलाम की जयंती पर शेयर करें APJ Abdul Kalam Birthday Images





