Madalsa Sharma bikini incident: ग्लैमर की दुनिया ऊपर से जितनी चमकदार दिखती है, इसके पीछे का सच कभी-कभी उतना ही कड़वा होता है। अक्सर अभिनेत्रियां फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुए ‘कास्टिंग काउच’ के अनुभवों के दर्द को बताती नजर आती है। ऐसे में अब इस लिस्ट में टीवी के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस मदालसा शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। मदालसा ने हाल ही में अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
मदालसा ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा (Madalsa Sharma bikini incident)
‘द मेल फेमिनिस्ट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मदालसा ने बताया कि यह घटना तब की है जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और उनकी उम्र महज 19 साल थी। एक नामी फिल्ममेकर ने उन्हें फिल्म के सिलसिले में मीटिंग के लिए बुलाया था। मदालसा के मुताबिक, डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वह फिल्म के लिए एक ऐसी लड़की की तलाश में हैं जो पर्दे पर बिकिनी पहनने में सहज हो। मैंने सोचा कि प्रोफेशनल तौर पर बिकिनी पहनना कोई बड़ी बात नहीं है, इसलिए मैंने ‘ठीक है’ कह दिया। लेकिन मैं कहानी और किरदार की जरूरत को समझना चाहती थी।

डायरेक्टर ने मदालसा से की थी’अजीब’ मांग (Anupamaa Madalsa recalls Director shocker Bikini Demand)
मामला तब बिगड़ा जब डायरेक्टर ने मदालसा से कहा कि वह अभी उनके सामने बिकिनी पहनकर दिखाएं। डायरेक्टर का तर्क था कि वह उनकी ‘बॉडी लैंग्वेज’ देखना चाहते हैं और यह परखना चाहते हैं कि वह कैमरे के सामने इसे कैसे कैरी करेंगी।
कम उम्र होने के बावजूद मदालसा ने बड़ी सूझबूझ और हिम्मत से काम लिया। उन्होंने डायरेक्टर को दो टूक जवाब देते हुए कहा, “मैं थोड़ा घबरा गई थी लेकिन फिर मैंने कहा देखिए, मैं एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूं। अगर फिल्म के सीन की मांग है, तो मैं कैमरे के सामने बिकिनी, साड़ी या लहंगा कुछ भी पहनने को तैयार हूं, क्योंकि वह मेरा काम है। लेकिन आपके सामने इस तरह कपड़े पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है।” मदालसा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा, “अगर आपको मेरी एक्टिंग और काबिलियत पर भरोसा है, तो मुझे कास्ट कीजिए, वरना मुझे बाहर जाने का रास्ता पता है।”

बाद में खुला ‘डेटिंग’ का राज
मदालसा ने बताया कि वह तुरंत वहां से निकल गईं। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने उसी फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी खबरें पढ़ीं, तो उन्हें सच्चाई पता चली। जिस लड़की को उस रोल के लिए चुना गया था, वह असल में उसी डायरेक्टर को डेट कर रही थी। मदालसा को समझ आ गया कि वह मांग सिर्फ एक बहाना थी।
मदालसा शर्मा को घर-घर में ‘अनुपमा’ सीरियल की ‘काव्या’ के रूप में पहचान मिली है। अपनी मेहनत और उसूलों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उनका यह खुलासा उन तमाम लड़कियों के लिए एक सीख है जो इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपने सपनों को पूरा करने आती हैं।


