Don 3 पर फिर बवाल! Tanmay Bhat ने Show में Ranveer Singh पर कसा तंज, Video हुआ Viral

Don 3 पर फिर बवाल! Tanmay Bhat ने Show में Ranveer Singh पर कसा तंज, Video हुआ Viral
मशहूर कॉमेडियन तन्मय भट्ट अक्सर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में फिल्म डॉन 3, रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर चुटकी ली है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ-साथ कॉमेडियन रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान भी शामिल थे। बातचीत के दौरान तन्मय ने कुछ ऐसा कहा जिससे सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।

वरुण धवन की तारीफ और रणवीर पर निशाना साधा

वीडियो में तन्मय भट्ट, वरुण धवन से बात करते हुए कहते हैं, ‘वरुण, जिस किसी ने भी आपके साथ काम किया है, उसने हमेशा यही कहा है कि बॉलीवुड का बड़ा स्टार होने के बावजूद आप प्रोफेशनल, कमिटेड और भरोसेमंद हैं।’ इसके तुरंत बाद तन्मय ने मजाक करते हुए कहा, ‘और इत्तेफाक से, फरहान अख्तर को अभी ऐसे ही एक्टर की तलाश है। मुझे नहीं पता, शायद आपको।’ तन्मय का यह इशारा साफ तौर पर रणवीर सिंह की तरफ था, जिन्हें डॉन 3 से बाहर किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के Bold Scene विवाद पर Anu Aggarwal की खरी-खरी, बोलीं- ना कहना सीखो

‘मैं तेरा डॉन’ पर छूटी सभी की हंसी

तन्मय की यह बात सुनते ही कमरे में मौजूद वरुण धवन समेत सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। माहौल को और मजेदार बनाते हुए बाकी कॉमेडियन्स ने भी इस मजाक को आगे बढ़ाया। एक ने कहा ‘डॉन नंबर 1,’ तो दूसरे ने वरुण की फिल्म का नाम बदलते हुए कहा ‘मैं तेरा डॉन।’ इस पर वरुण धवन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खुद ‘मैं तेरा डॉन’ दोहराते हुए ठहाके लगाने लगे।
 

इसे भी पढ़ें: Pathaan-Tiger के बाद YRF का नया धमाका, Alia Bhatt की Alpha का टीजर इस दिन होगा रिलीज

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि तन्मय भट्ट ने इशारों-इशारों में रणवीर सिंह के प्रोफेशनलिज्म और उनके भरोसेमंद होने पर सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक हल्का-फुल्का मजाक था, जिसे डॉन 3 के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *