तलाक के विवाद के बीच थलपति विजय ने चुप्पी तोड़ी, रिलीज टालने पर दिया पहला बयान

तलाक के विवाद के बीच थलपति विजय ने चुप्पी तोड़ी, रिलीज टालने पर दिया पहला बयान

Thalapathy Vijay Reaction: साउथ स्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायगन‘, जो साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। साथ ही, इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल विलेन की भूमिका में नजर आने वाले थे। अब सेंसर बोर्ड की ओर से मिली आपत्तियों के कारण से फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टल गई है और इस मुद्दे पर पहली बार थलपति विजय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विजय की फेयरवेल फिल्म

फिल्म ‘जन नायगन’ थलपति विजय की फेयरवेल फिल्म मानी जा रही है, जिसे उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर शुरू करने से पहले प्रदर्शित करने का प्लान बनाया था। बता दें, तमिलनाडु के तंजावुर में हाल ही में आयोजित TVK के एक इवेंट में विजय ने हजारों सपोटर्स को संबोधित करते हुए उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया और उन्होंने विशेष रूप से तमिलनाडु के सीएम एम.के.स्टालिन का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने फिल्म के पक्ष में खुलकर आवाज उठाई थी और सेंसर बोर्ड की आलोचना की थी।

इतना ही नहीं, फिल्म का निर्देशन एच.विनोथ ने किया है, जबकि इसे KVN प्रोडक्शंस के द्वारा निर्मित किया गया है। सेंसरशिप को लेकर ये विवाद तब शुरू हुआ, जब प्रारंभ में समिति ने केवल कुछ मामूली कटौती के सुझाव दिए थे, लेकिन रिलीज से कुछ दिन पहले एक शिकायत के आधार पर फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी को भेजा गया। बता दें, इस प्रक्रिया के कारण फिल्म की रिलीज रोक दी गई। KVN प्रोडक्शंस ने मद्रास हाई कोर्ट में क्लियरेंस की मांग की, जहां शुरुआती तौर पर फिल्म को रिलीज की अनुमति मिली, लेकिन बाद में CBFC की याचिका पर रोक लग गई, जिससे कानूनी जटिलताएं बढ़ गईं।

प्राईवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में एक्टर

ये समय तमिल फिल्म जगत के लिए भारी है। खबरों के अनुसार, ‘जन नायगन’ के पोंगल महोत्सव पर रिलीज न हो पाने से लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। पोंगल के अवसर पर इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर बनने की उम्मीद थी, जो फिलहाल टल गई है।

तो वहीं, थलपति विजय अपनी प्राईवेट लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी संगीता ने लंबे 27 साल के साथ के बाद तलाक की याचिका दायर की है, जो उनके जीवन में एक और अहम घटनाक्रम बना हुआ है। फिल्म और राजनीतिक करियर के बीच थलपति विजय को तलाक के चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने अपने समर्थकों और राजनीतिक साथियों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया है। फिलहाल ‘जन नायगन’ की रिलीज को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *