Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में आए दिन सर्पदंश (Snake bite) की घटनाएं हो रही है। इस वर्ष ही बारिश के सीजन में सांप के डसने से 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र निवासी एक किसान को करैत सांप ने डस लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दरअसल किसान मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठा था। इसी बीच घर के आंगन में ही उसे जहरीले करैत ने डस लिया। शोर मचाने पर घर के लोग पहुंचे और उसे अंबिकापुर के अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान 21 अगस्त की शाम उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरपारा निवासी चुन्नीलाल सोनी 55 वर्ष खेती-किसानी करता था। 20 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे वह रोज की तरह उठा और घर से बाहर टहलने जा रहा था। कमरे से निकलकर वह आंगन में पहुंचा ही था कि उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरु कर दिया। उसने कहा कि उसे सांप ने डस (Snake bitten farmer) लिया है।

आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़ते-भागते आंगन में पहुंचे। परिजनों ने किसान के शरीर पर चेक किया तो दाहिने पैर की अंगुली में सांप के डसने का निशान बना हुआ था। जब उन्होंने उससे पूछताछ कि तो बताया कि उसे जहरीले डंडा करैत सांप ने डसा है। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। फिर परिजन बिना देर किए उसे भटगांव के शासकीय अस्पताल में लेकर पहुंचे।

Farmer died due to snake bite: अंबिकापुर अस्पताल में तोड़ा दम

भटगांव अस्पताल के डॉक्टरों ने किसान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। यहां से परिजन उसे लेकर शहर के होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचे। यहां उसका इलाज शुरु किया गया। इसी बीच 21 अगस्त की शाम उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

अधिकांश सर्पदंश की घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र में

बता दें कि सर्पदंश (Snake bite Case in Ambikapur) की अधिकांश घटनाएं ग्रामीण इलाकों से सामने आ रही है। अधिकांश मामलों में देखा गया है कि जमीन पर सोने के दौरान लोग सर्पदंश के शिकार हो रहे हैं। बता दें कि बारिश के सीजन में जहरीले सांप बिलों से निकलकर इधर-उधर घूमते रहते हैं। इस दौरान वे लोगों को डस लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *