Aman Sehrawat ने कुश्ती में जीता Gold, भारत के खाते में आए कुल छह पदक

Aman Sehrawat ने कुश्ती में जीता Gold, भारत के खाते में आए कुल छह पदक

(तस्वीरों के साथ)
नागोया, तीन अक्टूबर अमन सहरावत ने एशियाई खेलों में अपने कांस्य पदक को स्वर्ण में बदल दिया जबकि महाद्वीपीय खिताब जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनने की अंतिम पंघाल की कोशिश को जापान की मेई मियोका के हाथों हार के साथ निराशा का सामना करना पड़ा। मियोका ने शनिवार को यहां अंतिम को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी, जिससे भारतीय पहलवान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने कुश्ती प्रतियोगिता में छह पदकों (दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य) के साथ अपना अभियान समाप्त किया।यह 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में शीर्ष स्थान से चूकने के बाद भारत के इस प्रतियोगिता में सबसे शानदार प्रदर्शनों में से एक रहा। अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग में उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान को 10-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह कुश्ती में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक था।इससे पहले शुक्रवार को सुजीत कलकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। भारत ने एशियाई खेलों में कुश्ती के दो स्वर्ण पदक 2018 के जकार्ता खेलों के बाद पहली बार जीते हैं। जकार्ता में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले अमन के सामने हान ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। अमन ने अपना पहला स्कोरिंग मूव लगाते ही अंक हासिल करना शुरू किया और फिर एक और टेकडाउन करके स्कोर 4-1 कर दिया। उन्होंने बाएं पैर से हमला करते हुए हान को मैट पर पटक दिया और 6-1 की बढ़त बना ली।इसके बाद हान ने अपने बाएं घुटने का उपचार कराया। खेल दोबारा शुरू होने के बाद उन्होंने लगातार तीन स्कोरिंग मूव बनाकर 7-6 की मामूली बढ़त हासिल कर ली। अमन ने अहम मौके पर अपना संयम बनाए रखा और दो और टेकडाउन करके 10-7 से जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।इससे पहले इस 23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन ने अपने अभियान की शुरुआत जापान के यामातो ओगावा पर 20-9 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान के नुरदानत ऐतानोव को हराया था।हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अंतिम पंघाल इस बार अमन सहरावत की तरह स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर सकीं। उन्हें महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में 2024 की विश्व चैंपियन जापान की मियोका के हाथों 1-9 से करारी हार का सामना करना पड़ा। मियोका ने पूरे मुकाबले में अंतिम को कोई दमदार दांव लगाने का मौका नहीं दिया।दूसरे पीरियड में भारतीय पहलवान ने दाएं पैर से हमला करने की कोशिश की, लेकिन जापानी पहलवान ने तुरंत जवाबी हमला करते हुए बढ़त बना ली। इसके बाद मियोका ने 5-1 के स्कोर पर चार अंकों का दांव लगाकर अपनी बढ़त 9-1 कर ली, जो निर्णायक साबित हुई। महिला कुश्ती में भारत के लिए एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाली इससे पहले केवल विनेश फोगाट थीं।उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में 50 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीता था। इस बीच, दीपक पूनिया ने पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराकर पदक अपने नाम किया।हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले 27 वर्षीय दीपक ने इससे पहले चीन के जुनपेंग झोउ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया था। इसके बाद हांगकांग के विंसेंट फंग वुई ली के खिलाफ वॉकओवर मिलने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के हाथों कड़े मुकाबले में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा।सागर जगलान ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर-ओचिर पर 8-1 से जीत हासिल करके पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन उन्हें ईरान के योनेस इमामिचोगेई से हार का सामना करना पड़ा। बाद में जगलान ने रेपेचेज राउंड में उज्बेकिस्तान के रजामबेक जामालोव को 7-3 से हराया, लेकिन कांस्य पदक के मुकाबले में कजाखस्तान के नूरकोझा कैपानोव से हार गए। मनीषा भानवाला महिला 65 किलोग्राम वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।उन्होंने कोरिया की यंगजिन क्वोन को पिनफॉल से हराया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में जापान की ओलंपिक चैंपियन अकारी फुजिनामी से 0-3 से हार गईं। फुजिनामी फाइनल में नहीं पहुंच सकीं, जिससे मनीषा की पदक की उम्मीद भी समाप्त हो गई। 

(तस्वीरों के साथ)
नागोया, तीन अक्टूबर अमन सहरावत ने एशियाई खेलों में अपने कांस्य पदक को स्वर्ण में बदल दिया जबकि महाद्वीपीय खिताब जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनने की अंतिम पंघाल की कोशिश को जापान की मेई मियोका के हाथों हार के साथ निराशा का सामना करना पड़ा। मियोका ने शनिवार को यहां अंतिम को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी, जिससे भारतीय पहलवान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने कुश्ती प्रतियोगिता में छह पदकों (दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य) के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

यह 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में शीर्ष स्थान से चूकने के बाद भारत के इस प्रतियोगिता में सबसे शानदार प्रदर्शनों में से एक रहा। अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग में उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान को 10-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह कुश्ती में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक था।

इससे पहले शुक्रवार को सुजीत कलकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। भारत ने एशियाई खेलों में कुश्ती के दो स्वर्ण पदक 2018 के जकार्ता खेलों के बाद पहली बार जीते हैं। जकार्ता में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।

हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले अमन के सामने हान ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। अमन ने अपना पहला स्कोरिंग मूव लगाते ही अंक हासिल करना शुरू किया और फिर एक और टेकडाउन करके स्कोर 4-1 कर दिया। उन्होंने बाएं पैर से हमला करते हुए हान को मैट पर पटक दिया और 6-1 की बढ़त बना ली।

इसके बाद हान ने अपने बाएं घुटने का उपचार कराया। खेल दोबारा शुरू होने के बाद उन्होंने लगातार तीन स्कोरिंग मूव बनाकर 7-6 की मामूली बढ़त हासिल कर ली। अमन ने अहम मौके पर अपना संयम बनाए रखा और दो और टेकडाउन करके 10-7 से जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

इससे पहले इस 23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन ने अपने अभियान की शुरुआत जापान के यामातो ओगावा पर 20-9 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान के नुरदानत ऐतानोव को हराया था।

हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अंतिम पंघाल इस बार अमन सहरावत की तरह स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर सकीं। उन्हें महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में 2024 की विश्व चैंपियन जापान की मियोका के हाथों 1-9 से करारी हार का सामना करना पड़ा। मियोका ने पूरे मुकाबले में अंतिम को कोई दमदार दांव लगाने का मौका नहीं दिया।

दूसरे पीरियड में भारतीय पहलवान ने दाएं पैर से हमला करने की कोशिश की, लेकिन जापानी पहलवान ने तुरंत जवाबी हमला करते हुए बढ़त बना ली। इसके बाद मियोका ने 5-1 के स्कोर पर चार अंकों का दांव लगाकर अपनी बढ़त 9-1 कर ली, जो निर्णायक साबित हुई। महिला कुश्ती में भारत के लिए एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाली इससे पहले केवल विनेश फोगाट थीं।

उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में 50 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीता था। इस बीच, दीपक पूनिया ने पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराकर पदक अपने नाम किया।

हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले 27 वर्षीय दीपक ने इससे पहले चीन के जुनपेंग झोउ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया था। इसके बाद हांगकांग के विंसेंट फंग वुई ली के खिलाफ वॉकओवर मिलने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के हाथों कड़े मुकाबले में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा।

सागर जगलान ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर-ओचिर पर 8-1 से जीत हासिल करके पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन उन्हें ईरान के योनेस इमामिचोगेई से हार का सामना करना पड़ा। बाद में जगलान ने रेपेचेज राउंड में उज्बेकिस्तान के रजामबेक जामालोव को 7-3 से हराया, लेकिन कांस्य पदक के मुकाबले में कजाखस्तान के नूरकोझा कैपानोव से हार गए। मनीषा भानवाला महिला 65 किलोग्राम वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

उन्होंने कोरिया की यंगजिन क्वोन को पिनफॉल से हराया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में जापान की ओलंपिक चैंपियन अकारी फुजिनामी से 0-3 से हार गईं। फुजिनामी फाइनल में नहीं पहुंच सकीं, जिससे मनीषा की पदक की उम्मीद भी समाप्त हो गई।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *