Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

नागोया, तीन अक्टूबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत और अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को यहां क्रमशः पुरुषों के 57 किलोग्राम और महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराया और स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना अब उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान से होगा। हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अंतिम ने भी महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में फाइनल में जगह बनाई।उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की जिन झांग को 6-1 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला 2024 की विश्व चैंपियन मो कियोका से होगा। इससे पहले दोनों भारतीय पहलवान ने अपने शुरुआती मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया।अमन ने जापान के यामातो ओगावा पर 20-9 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के नुरदानत ऐतानोव को हराया। अंतिम ने कजाकिस्तान की शुगिला ओमिरबेक पर 9-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की साकिबजमाल एस्बोसीनोवा को हराया। भारत के अन्य खिलाड़ियों में दीपक पूनिया ने पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में चीन के जुनपेंग झोउ पर 12-2 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की।इसके बाद उन्हें हांगकांग के विंसेंट फंग वुई ली से वॉकओवर मिला जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। लेकिन अंतिम चार में उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव से 8-9 से हारने के बाद वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। सागर जगलान ने पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर पर 8-1 से जीत हासिल करके के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन अंतिम आठ में ईरान के योनेस इमामिचोगेई से हार गए।जगलान ने बाद में अपना रेपेचेज राउंड उज्बेकिस्तान के रज़ामबेक जामालोव के खिलाफ 7-3 से जीता और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। मनीषा भानवाला महिला 65 किलोग्राम वर्ग के पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। उन्होंने कोरिया की यंगजिन क्वोन को पिनफॉल से हराया लेकिन क्वार्टर फाइनल में जापान की ओलंपिक चैंपियन अकारी फुजिनामी से 0-3 से हार गईं।फुजिनामी फाइनल में नहीं पहुंच सकी, जिससे मनीषा की पदक की उम्मीद भी समाप्त हो गई। 

नागोया, तीन अक्टूबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत और अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को यहां क्रमशः पुरुषों के 57 किलोग्राम और महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराया और स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना अब उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान से होगा। हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अंतिम ने भी महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में फाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की जिन झांग को 6-1 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला 2024 की विश्व चैंपियन मो कियोका से होगा। इससे पहले दोनों भारतीय पहलवान ने अपने शुरुआती मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया।

अमन ने जापान के यामातो ओगावा पर 20-9 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के नुरदानत ऐतानोव को हराया। अंतिम ने कजाकिस्तान की शुगिला ओमिरबेक पर 9-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की साकिबजमाल एस्बोसीनोवा को हराया। भारत के अन्य खिलाड़ियों में दीपक पूनिया ने पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में चीन के जुनपेंग झोउ पर 12-2 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की।

इसके बाद उन्हें हांगकांग के विंसेंट फंग वुई ली से वॉकओवर मिला जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। लेकिन अंतिम चार में उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव से 8-9 से हारने के बाद वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। सागर जगलान ने पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर पर 8-1 से जीत हासिल करके के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन अंतिम आठ में ईरान के योनेस इमामिचोगेई से हार गए।

जगलान ने बाद में अपना रेपेचेज राउंड उज्बेकिस्तान के रज़ामबेक जामालोव के खिलाफ 7-3 से जीता और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। मनीषा भानवाला महिला 65 किलोग्राम वर्ग के पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। उन्होंने कोरिया की यंगजिन क्वोन को पिनफॉल से हराया लेकिन क्वार्टर फाइनल में जापान की ओलंपिक चैंपियन अकारी फुजिनामी से 0-3 से हार गईं।

फुजिनामी फाइनल में नहीं पहुंच सकी, जिससे मनीषा की पदक की उम्मीद भी समाप्त हो गई।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *