नालंदा में आज(3 मई 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एक छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. उमेश कुमार सिन्हा और डॉ. दीनानाथ वर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डेंटिस्ट डॉ. श्वेता सिन्हा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार मरीजों की जांच करेंगे। आम जनता से सहयोग की अपील रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा के मुताबिक शिविर में सिर्फ डॉक्टरों का परामर्श ही नहीं, बल्कि मरीजों के लिए मुफ्त शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही जो मरीज अपने स्वास्थ्य की जानकारी लेना चाहते हैं, उनके लिए फुल बॉडी चेकअप की भी विशेष व्यवस्था की गई है। संस्था ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाते हुए इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। अपनी नियमित जांच कराकर इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाएं। यह आयोजन जिला शाखा नालंदा की ओर से निरंतर किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। नालंदा में आज(3 मई 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एक छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. उमेश कुमार सिन्हा और डॉ. दीनानाथ वर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डेंटिस्ट डॉ. श्वेता सिन्हा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार मरीजों की जांच करेंगे। आम जनता से सहयोग की अपील रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा के मुताबिक शिविर में सिर्फ डॉक्टरों का परामर्श ही नहीं, बल्कि मरीजों के लिए मुफ्त शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही जो मरीज अपने स्वास्थ्य की जानकारी लेना चाहते हैं, उनके लिए फुल बॉडी चेकअप की भी विशेष व्यवस्था की गई है। संस्था ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाते हुए इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। अपनी नियमित जांच कराकर इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाएं। यह आयोजन जिला शाखा नालंदा की ओर से निरंतर किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।


