उपनगर आयुक्त पर दुर्व्यवहार का आरोप:दरभंगा में पत्रकारों ने प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा आवेदन, जांच के लिए बनेगी टीम

उपनगर आयुक्त पर दुर्व्यवहार का आरोप:दरभंगा में पत्रकारों ने प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा आवेदन, जांच के लिए बनेगी टीम

दरभंगा में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हमले के को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीके रोड पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पत्रकारों के साथ हुई घटना को लेकर जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। रविवार को बीके रोड स्थित 4 दुकानों को न्यायालय के आदेश के बाद खाली कराने की कार्रवाई नगर निगम की ओर से की जा रही थी। प्रशासन की मौजूदगी में लाठीचार्ज के बाद दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। आरोप है कि खबर संकलन के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ दरभंगा नगर निगम के उपनगर आयुक्त जयचंद्र अकेला ने अभद्र व्यवहार किया। पत्रकारों का कहना है कि पहले हमें कवरेज करने से रोका, फिर धक्का दिया गया और कहा गया कि आप खबर नहीं बना सकते हैं। आरोप है कि कैमरा बंद कराने का प्रयास भी किया गया। मीटिंग हॉल में पत्रकारों को बैठाया सोमवार को पत्रकारों ने सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च किया। दरभंगा प्रमंडल कार्यालय पहुंचे और प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय से मुलाकात की। सामूहिक आवेदन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकारों की बातों को सुनने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच के लिए प्रमंडल स्तर से जांच टीम गठित की जाएगी। उन्होंने अपने सचिव को तत्काल जांच टीम बनाने का निर्देश दिया। पत्रकारों के आग्रह पर आयुक्त ने कार्यालय के बाहर मौजूद करीब 50 पत्रकारों को मीटिंग हॉल में बैठाने का निर्देश दिया। वीडियो के आधार पर जांच कमेटी बनेगी इसके बाद आयुक्त खुद मीटिंग हॉल में पहुंचे और बारी-बारी से सभी पत्रकारों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शीघ्र जांच कमेटी गठित की जाएगी। बैठक के दौरान पत्रकारों ने अपनी अन्य समस्याएं भी प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रेस क्लब दरभंगा सहित जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। दरभंगा में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हमले के को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीके रोड पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पत्रकारों के साथ हुई घटना को लेकर जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। रविवार को बीके रोड स्थित 4 दुकानों को न्यायालय के आदेश के बाद खाली कराने की कार्रवाई नगर निगम की ओर से की जा रही थी। प्रशासन की मौजूदगी में लाठीचार्ज के बाद दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। आरोप है कि खबर संकलन के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ दरभंगा नगर निगम के उपनगर आयुक्त जयचंद्र अकेला ने अभद्र व्यवहार किया। पत्रकारों का कहना है कि पहले हमें कवरेज करने से रोका, फिर धक्का दिया गया और कहा गया कि आप खबर नहीं बना सकते हैं। आरोप है कि कैमरा बंद कराने का प्रयास भी किया गया। मीटिंग हॉल में पत्रकारों को बैठाया सोमवार को पत्रकारों ने सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च किया। दरभंगा प्रमंडल कार्यालय पहुंचे और प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय से मुलाकात की। सामूहिक आवेदन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकारों की बातों को सुनने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच के लिए प्रमंडल स्तर से जांच टीम गठित की जाएगी। उन्होंने अपने सचिव को तत्काल जांच टीम बनाने का निर्देश दिया। पत्रकारों के आग्रह पर आयुक्त ने कार्यालय के बाहर मौजूद करीब 50 पत्रकारों को मीटिंग हॉल में बैठाने का निर्देश दिया। वीडियो के आधार पर जांच कमेटी बनेगी इसके बाद आयुक्त खुद मीटिंग हॉल में पहुंचे और बारी-बारी से सभी पत्रकारों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शीघ्र जांच कमेटी गठित की जाएगी। बैठक के दौरान पत्रकारों ने अपनी अन्य समस्याएं भी प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रेस क्लब दरभंगा सहित जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *