मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोनिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा है। मायके पक्ष ने रागिनी कुमारी (22) के ससुराल वालों पर बाइक और सोने की चेन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान भोला साह की पत्नी रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। उनके पिता परमेश्वर शाह, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में अपनी बेटी रागिनी की शादी भोला साह से की थी। शादी के बाद रागिनी को एक बेटा भी हुआ। हालांकि, विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाने लगी थी। बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर करते थे प्रताड़ित परमेश्वर शाह का आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर रागिनी को प्रताड़ित करते थे। 14 जनवरी को रागिनी मायके से ससुराल गई थी। गुरुवार सुबह अचानक उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब परिजन निमोनिया गांव स्थित ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने रागिनी का शव बेड पर पड़ा देखा, जबकि घर के सभी सदस्य फरार थे। गले पर गहरे निशान दिखाई दिए मृतका के पिता ने बताया कि जब उन्होंने रागिनी के चेहरे से कपड़ा हटाया, तो उसके गले पर गहरे निशान दिखाई दिए, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका और बढ़ गई। इसके बाद तत्काल घोड़ासहन थाना पुलिस को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और फरार ससुराल पक्ष की तलाश कर रही है। मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोनिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा है। मायके पक्ष ने रागिनी कुमारी (22) के ससुराल वालों पर बाइक और सोने की चेन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान भोला साह की पत्नी रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। उनके पिता परमेश्वर शाह, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में अपनी बेटी रागिनी की शादी भोला साह से की थी। शादी के बाद रागिनी को एक बेटा भी हुआ। हालांकि, विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाने लगी थी। बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर करते थे प्रताड़ित परमेश्वर शाह का आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर रागिनी को प्रताड़ित करते थे। 14 जनवरी को रागिनी मायके से ससुराल गई थी। गुरुवार सुबह अचानक उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब परिजन निमोनिया गांव स्थित ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने रागिनी का शव बेड पर पड़ा देखा, जबकि घर के सभी सदस्य फरार थे। गले पर गहरे निशान दिखाई दिए मृतका के पिता ने बताया कि जब उन्होंने रागिनी के चेहरे से कपड़ा हटाया, तो उसके गले पर गहरे निशान दिखाई दिए, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका और बढ़ गई। इसके बाद तत्काल घोड़ासहन थाना पुलिस को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और फरार ससुराल पक्ष की तलाश कर रही है।


