दमोह में बच्चों के अपहरण के प्रयास का आरोप:परिजन बोले- स्कूल जाते समय दो व्यक्ति नाले के पास ले गए, भागकर बचाई जान

दमोह में बच्चों के अपहरण के प्रयास का आरोप:परिजन बोले- स्कूल जाते समय दो व्यक्ति नाले के पास ले गए, भागकर बचाई जान

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के कुड़ई गांव में दो नाबालिग बच्चों के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों ने पटेरा थाने में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों पर बच्चों को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रास्ते से ले गए, मौका देख भागे बच्चे परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि कुड़ई निवासी राम मिलन अहिरवार का बच्चा अपने एक साथी के साथ सुबह स्कूल जा रहा था। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें मिले और बच्चों को करेरा नाले के पास ले गए। आरोप है कि वहां उन व्यक्तियों ने किसी को फोन कर गाड़ी बुलवाई। इस बीच जब वे लोग बाथरूम के लिए रुके, तो दोनों बच्चे वहां से भाग निकले और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ पटेरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पटेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आवेदन लिया गया है। उन्होंने बताया- कि मामले की जांच की जा रही है और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *