Instagram Username से पति का सरनेम हटाना चाहती हैं Akanksha Chamola, नियमों के कारण फंसा पेंच

Instagram Username से पति का सरनेम हटाना चाहती हैं Akanksha Chamola, नियमों के कारण फंसा पेंच

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पति और एक्टर गौरव खन्ना से अलग होने का ऐलान करने के बाद अब आकांक्षा अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बदलाव करना चाहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम और मेटा इंडिया से अपना यूजरनेम बदलने में मदद मांगी है। फिलहाल उनका इंस्टाग्राम हैंडल “Akankshagkhanna” है, लेकिन अब वह इसमें से गौरव खन्ना का सरनेम हटाना चाहती हैं।

इंस्टाग्राम के नियमों की वजह से नहीं बदल पा रहीं यूजरनेम
आकांक्षा चमोला ने शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह कई कोशिशों के बाद भी अपना यूजरनेम नहीं बदल पा रही हैं। उन्होंने मेटा और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए मदद मांगी। उन्होंने लिखा, “यूजरनेम बदलने के लिए तुरंत मदद चाहिए। वेरिफिकेशन से जुड़ी मौजूदा पाबंदियों के कारण कई कोशिशों के बावजूद हम यूजरनेम बदल नहीं पाए हैं। अगर आपकी टीम इस समस्या पर गौर करे और समाधान बताए तो अच्छा होगा।”

इसे भी पढ़ें: #TheTraitors2 का ट्रेलर रिलीज, Karan Johar के रियलिटी शो में दिखेगा सस्पेंस और धोखा

एक साल से अलग रह रहा था कपल
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर जून में बड़ा खुलासा हुआ था। लॉक अप 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि दोनों ने एक साल तक अलग रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा था कि यह फैसला दोनों की सहमति से लिया गया है और वे काफी समय से इस बारे में बातचीत कर रहे थे। आकांक्षा ने यह भी बताया था कि उनकी लीगल टीमें तलाक की प्रक्रिया पर काम कर रही हैं और सिर्फ आखिरी कागजी कार्रवाई बाकी है।

टीआरपी के आरोपों पर आकांक्षा ने दिया जवाब
अलग होने की खबर सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आकांक्षा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने यह कदम सिर्फ चर्चा और टीआरपी के लिए उठाया है। इन आरोपों पर जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा था कि कोई भी महिला इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर अपने पति से तलाक की घोषणा सिर्फ टीआरपी के लिए नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि अगर किसी को शक है तो वह उनकी लीगल टीम से बात कर सकता है। इसे भी पढ़ें: Gadar 2 एक्ट्रेस Ameesha Patel ने शादी के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, बताई सिंगल रहने की वजह

गौरव और आकांक्षा की शादी को हुए थे कई साल
बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। अब अलगाव के बाद आकांक्षा अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी पुरानी पहचान को बदलना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *