Ajmer : केकड़ी में निजी स्कूल के कई बच्चे तेज बुखार की चपेट में, 2 बच्चों में ब्रुसेला संक्रमण मिला

Ajmer : केकड़ी में निजी स्कूल के कई बच्चे तेज बुखार की चपेट में, 2 बच्चों में ब्रुसेला संक्रमण मिला

Brucella Infection : अजमेर शहर के केकड़ी के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत कई बच्चों के पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बुखार से पीड़ित होने का मामला सामने आया है। इनमें से दो बच्चों की जांच में ब्रुसेला संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से विद्यालय में पढ़ने वाले कई बच्चे तेज बुखार की शिकायत के साथ जिला चिकित्सालय पहुंच रहे थे। एक बच्चे को परिजन अजमेर स्थित निजी चिकित्सालय ले गए, जहां जांच में ब्रुसेला संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती एक बच्ची की भी ब्रुसेला संक्रमण की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद परिजन बच्ची को आगे के उपचार के लिए जयपुर ले गए। फिलहाल जिला चिकित्सालय में कई बच्चे भर्ती है और उनका उपचार जारी है। शिक्षा अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के उपचार की जानकारी ली।

क्या है ब्रुसेला संक्रमण?

एक जूनोटिक बीमारी है। यह संक्रमित पशुओं से इंसानों में फैलती है। यह मुख्य रूप से कच्चा दूध पीने, अधपका मांस खाने या संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से होती है।

ब्रुसेला के लक्षण

1- तेज बुखार आना और ठंड लगना।
2- ज्यादा पसीना आना।
3- कमर, जोड़ों, हड्डियों और पेट में दर्द होना।
4- सिरदर्द होना।

ब्रुसेला से बचाव के जरूरी उपाय

कच्चे दूध से बचें – कच्चे दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन न करें। दूध को हमेशा अच्छी तरह उबालकर ही पीएं।
सुरक्षा का ध्यान – जानवरों के साथ काम करते समय या उनके संपर्क में आने पर दस्ताने और चश्मा पहनें।
पशुधन का टीकाकरण – अपने मवेशियों का अच्छी तरह पाश्चरीकरण और समय पर टीकाकरण (Vaccination) अवश्य करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *