Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

क्या आप भी काफी समय से स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं? कम बजट के अंदर फोन चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। नया फोन खरीदने का बेहतरीन विकल्प आज सामने आने वाला है। दरअसल, एआई प्लस नोवा 2 5जी भारत में 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है।

इससे पहले फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट लाइव किया है और कंपनी ने इसके कई फीचर्स के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं, इस फोन में क्या-क्या खास है।

48MP कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा

– फोटोग्राफी के लिए एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी में 48 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा। साथ ही 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरी भी मिलेगा।

– सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन का फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है। फ्रंट कैमरा पंच-होल कटआउट में मौजूद है।

– फोन के पीछे उभरा हुआ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया है, जिसमें दो बड़े गोल कैमरा रिंग, LED फ्लैश और एक अन्य गोल एलिमेंट दिखाई देता है।

120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले

एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी में 6.75 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के बीच में पंच-होल कटआउट दिया गया है। फोन के चारों किनारे गोल हैं और बैक पैनल के बीच में Ai+ का लोगों दिया गया है।

7000mAh की बड़ी बैटरी

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी बैटरी है। एआई प्लस नोवा 2 5जी में 7000mAh की लिथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है। इसके साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने के बाद फोन पूरे दिन चल सकता है। वहीं, इस फोन में  मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट है, जो कि 5जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *