किशनगंज साइबर थाना ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को ₹1,89,600/- की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 26/2025 के तहत प्राप्त शिकायत पर की गई। साइबर थाना के पुलिस के अनुसार, ठगी का यह मामला पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर अंजाम दिया गया था। साइबर अपराधियों ने इस तरीके से शिकायतकर्ता को अपना शिकार बनाया था। अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी और तकनीकी टीम के समन्वित प्रयासों से धोखाधड़ी की गई पूरी ₹1,89,600/- (एक लाख नवासी हजार छह सौ रुपये) की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई। यह मामला अभी भी अनुसंधान के अधीन है। अंजान फोटो और वीडियो को डाउनलोड करने से बचें किशनगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात एपीके फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी से सतर्क रहें। पुलिस ने आगे बताया, इन दिनों साइबर ठगी का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अनावयक्षक लिंक पर क्लिक, किसी भी प्रकार के APK फाइल को डाउनलोड, किसी भी अंजान नंबर से आए हुए फोटो व वीडियो को डाउनलोड करने से बचे। ये सभी साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकते है। किशनगंज साइबर थाना ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को ₹1,89,600/- की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 26/2025 के तहत प्राप्त शिकायत पर की गई। साइबर थाना के पुलिस के अनुसार, ठगी का यह मामला पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर अंजाम दिया गया था। साइबर अपराधियों ने इस तरीके से शिकायतकर्ता को अपना शिकार बनाया था। अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी और तकनीकी टीम के समन्वित प्रयासों से धोखाधड़ी की गई पूरी ₹1,89,600/- (एक लाख नवासी हजार छह सौ रुपये) की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई। यह मामला अभी भी अनुसंधान के अधीन है। अंजान फोटो और वीडियो को डाउनलोड करने से बचें किशनगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात एपीके फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी से सतर्क रहें। पुलिस ने आगे बताया, इन दिनों साइबर ठगी का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अनावयक्षक लिंक पर क्लिक, किसी भी प्रकार के APK फाइल को डाउनलोड, किसी भी अंजान नंबर से आए हुए फोटो व वीडियो को डाउनलोड करने से बचे। ये सभी साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकते है।


