भागलपुर में टक्कर के बाद 2 ट्रकों में लगी आग:ड्राइवर झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट; 2 घंटे तक रोड जाम रहा

भागलपुर में टक्कर के बाद 2 ट्रकों में लगी आग:ड्राइवर झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट; 2 घंटे तक रोड जाम रहा

भागलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। काफी देर बाद भी काबू नहीं पाया जा सका, जिसके कारण दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से ट्रक चालक झुलस गया। हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नवगछिया के खरीक चौक के पास की है। 2 घंटे तक रोड जाम स्थानीय निवासी मिथुन ने बताया कि एक ट्रक पर गिट्टी लदी हुई थी, जो भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था। इस बीच खगड़िया से भागलपुर की ओर आ रही मिनी ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे तक रोड जाम रहा। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में खरीक थानाध्यक्ष नरेश ने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दोनों वाहनों में आग लग गई थी। जिसे काबू कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। भागलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। काफी देर बाद भी काबू नहीं पाया जा सका, जिसके कारण दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से ट्रक चालक झुलस गया। हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नवगछिया के खरीक चौक के पास की है। 2 घंटे तक रोड जाम स्थानीय निवासी मिथुन ने बताया कि एक ट्रक पर गिट्टी लदी हुई थी, जो भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था। इस बीच खगड़िया से भागलपुर की ओर आ रही मिनी ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे तक रोड जाम रहा। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में खरीक थानाध्यक्ष नरेश ने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दोनों वाहनों में आग लग गई थी। जिसे काबू कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *